भारत और इंडोनेशिया के बीच दूसरी सुरक्षा वार्ता में आतंकवाद, साइबर और समद्री सुरक्षा से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गई

भारत और इंडोनेशिया के बीच दूसरी सुरक्षा वार्ता में आतंकवाद, साइबर और समद्री सुरक्षा से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गई

दूसरी भारत-इंडोनेशिया सुरक्षा वार्ता कल जकार्ता में हुई। इसकी सह-अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा समन्वय मंत्री मोहम्मद महफूद ने की।

यह संवाद एक ऐसा मंच है जो इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने और चर्चा के लिए साथ लाता है।

इस दूसरे संवाद में सुरक्षा समन्वय मंत्री मोहम्मद महफूज और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कई साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इनमें मौजूदा वैश्विक और सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा, आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करना और समुद्री, रक्षा और साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाना शामिल है।

बैठक में, अजीत डोभाल और इंडोनेशियाई मंत्री मोहम्मद महफूज ने इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्रालय और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के बीच सुरक्षा वार्ता के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Related posts

Leave a Comment