भारत-उज्‍बेकिस्‍तान विदेश कार्यालयों के बीच विचार-विनिमय के 15वें दौर का आयोजन

भारत-उज्‍बेकिस्‍तान विदेश कार्यालयों के बीच विचार-विनिमय के 15वें दौर का आयोजन

भारत-उज्‍बेकिस्‍तान विदेश कार्यालयों के बीच विचार-विनिमय के 15 वें दौर का आयोजन आज नई दिल्‍ली में किया गया। विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों से संबद्ध सचिव संजय वर्मा और उज्‍बेकिस्‍तान के उप विदेश मंत्री फुरकत सिदिकोव ने संयुक्‍त रूप से बैठक की अध्‍यक्षता की। दोनों देशों के विदेश कार्यालयों के बीच पिछली बैठक नवम्‍बर 2020 में वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित की गई थी।

विचार-विनिमय के दौरान दोनों देशों ने राजनीतिक, सुरक्षा, व्‍यापार, विकास में भागीदारी, मानवीय और सांस्‍कृतिक क्षेत्रों सहित दिवपक्षीय सहयोग की दशा तथा संभावनाओं की व्‍यापक समीक्षा की। वार्तालाप मुख्‍य रूप से आर्थिक सहयोग पर केंद्रित रहा। इसमें भारत-उज्‍बेकिस्‍तान के बीच कनेक्टिविटी बढाने के उपायों पर भी विचार किया गया। दोनों देशों ने परस्‍पर व्‍यापार के लिए चाबहार बंदरगाह का पूरा लाभ उठाने पर सहमति व्‍यक्‍त की।

दोनों पक्षों ने अफगानिस्‍तान सहित क्षेत्रीय और आपसी हित के अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र, शंघाई सहयोग संगठन और अन्‍य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग करने पर भी सहमति जताई।

Related posts

Leave a Comment