भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने कल कनाडा के टोरंटो में गु़डफेलो क्लासिक पीएसए चैलेंजर टूर खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने वेल्स के इलियट मॉरिस डेवरेड को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ने अपना आठवां पीएसए विश्व टूर खिताब जीता है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभय को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को उल्लेखनीय बताया।