आज का अखबार हिंदी 26 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात में कल कई परियोजनाओं के उद्घाटन के समाचार को अखबारों ने विभिन्‍न शीर्षक और चित्रों के साथ मुखपृष्‍ठ पर दिया है। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- देश में पांच नये एम्‍स का लोकार्पण।

हरिभूमि ने आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात का जिक्र करते हुए लिखा है- पीएम ने फर्स्‍ट टाइम वोटर से कहा- मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के अंतर्गत बढचढकर मतदान करें। उन्‍होंने कहा कि भारत में जोश और ऊर्जा से भरी युवा शक्ति पर गर्व है।

जनसत्‍ता के पहले पन्‍ने की खबर है- देश में परिवारों का प्रतिव्‍यक्ति मासिक घरेलू खर्च 2011-12 की तुलना में 2022-23 में दोगुने से अधिक हुआ।

राजस्‍थान पत्रिका ने इसी खबर को विस्‍तार से देते हुए लिखा है- शिक्षा पर कम हुआ खर्च, गांवों में अनाज, दाल और मसालों पर खर्च घटा। पत्र ने लिखा है- विकास के साथ देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों के खर्चों का अंतर भी घटा। दिलचस्‍प बात यह कि शहरी लोगों की तरह ग्रामीण लोग भी प्रोसेस्‍ड फूट पर खर्च कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment