भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये का दसवां संस्करण आज सेशेल्स में शुरू हुआ

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये का दसवां संस्करण आज सेशेल्स में शुरू हुआ। द्विवार्षिक संयुक्त अभ्यास 18 से 27 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य शांति अभियानों के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामंजस्य बनाना है। दस दिनों तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में मैदानी प्रशिक्षण, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल हैं।

लामितिये का अर्थ क्रियोल भाषा में ‘मित्रता’ है। पहला अभ्‍यास वर्ष 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया गया था। दोनों पक्ष संभावित खतरों से निपटने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण, योजना और सामरिक अभ्यास करेंगे। इसके अलावा अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग और प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment