भारतीय वायु सेना के आठ विमान 26 फरवरी को रॉयल सऊदी वायुसेना अड्डे पहुंचे

भारतीय वायु सेना के आठ विमान 26 फरवरी को रॉयल सऊदी वायुसेना अड्डे पहुंचे

भारतीय वायु सेना के आठ विमान 26 फरवरी को रॉयल सऊदी वायुसेना अड्डे पहुंचे। भारतीय वायुसेना की टुकडी में 145 सैनिक, पांच मिराज, दो सी-17 और एक आई एल 78 टैंकर शामिल हैं। इस टुकडी का स्‍वागत रॉयल सऊदी एयरफॉर्स के अधिकारियों, भारतीय राजदूत डॉक्‍टर सुहेल अजाज़ खान, रक्षा अधिकारी कर्नल सी एस ग्रेवाल और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने किया। रातभर वहां रूकने के बाद ये टुकडी 27 फरवरी को यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो गई, जहां वह कोबरा वॉरियर-23 अभ्‍यास में हिस्‍सा लेगी।

इससे पहले, भारतीय वायु सैनिकों को अपने संबोधन में डॉ. खान ने भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संबंधों को रेखांकित किया। राजदूत डॉ. खान और सैन्‍य टुकडी के कमांडर ने रॉयल सऊदी एयरफॉर्स के बेस कमांडर से भी बातचीत की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच स्‍मृतिचिन्‍हों को आदान-प्रदान हुआ। डॉ. खान ने भारतीय टुकडी को आतिथ्‍य प्रदान करने के लिए बेस कमांडर और उनके कर्मचारियों का धन्‍यवाद किया। बेस कमांडर ने कोबरा वॉरियर 23 अभ्‍यास के लिए भारतीय टुकडी को शुभकामनाएं दी। शाम को दूतावास में आयोजित समारोह में भारतीय टुकडी के सदस्‍यों ने अपने अनुभव और अभ्‍यास के बारे में अपनी योजनाएं साझा की। इस टुकडी में शामिल कई वायु सैनिकों ने हाल ही में भूकंप प्रभावित तुर्किए और सीरिया में राहत और मदद के लिए ऑपरेशन दोस्‍त में हिस्‍सा लिया था।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के रक्षा संबंधों में काफी प्रगति हुई है। हाल ही में सऊदी अरब के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलूरू में एयर इंडिया शो में भी हिस्‍सा लिया था।

Related posts

Leave a Comment