भारतीय महिलाओं ने जार्डन के अम्मान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते

भारतीय महिलाओं ने जार्डन के अम्मान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में सीनियर एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कल रीतिका ने रजत पदक और मुस्कान तथा मानसी लाठेर ने कांस्य पदक जीता।

मुस्‍कान ने 59 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की अल्टजिन तोगटोख को 4-0 से हराया। 68 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में मानसी लाठेर ने कजाकिस्तान की इरिना काज़्युलिना को 12-2 से पराजित किया।

भारत ने प्रतियोगिता में अब तक एक रजत और चार कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते हैं।

Related posts

Leave a Comment