भारतीय नौसेना में नए हेलीकॉप्टर बेड़े आईएनएएस-334 को शामिल किया गया है। कोच्चि नौसेना एयरबेस आईएनएस गरुड़ में कल शाम आयोजित एक समारोह में इसे शामिल किया गया। बेड़े में अमरीका से प्राप्त एमएच-60-आर सीहॉक हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टरों को अग्निशमन कर्मियों ने औपचारिक वाटर कैनन सलामी दी।
नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरिकुमार ने हेलीकॉप्टर बेड़े शामिल किए जाने की सूचक पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना को बहुपयोगी हेलीकॉप्टर प्राप्त होने से देश की रक्षा क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।