भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड ने स्वैच्छिक शोधन प्रक्रिया संशोधन विनियम- 2022 अधिसूचित कर दिया है। 2017 के संबंधित विनियम के साथ दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता- 2016 में दिवालिया कंपनी के स्वैच्छिक ऋणशोधन उपायों का प्रावधान है। संशोधन विनियम में कहा गया है कि ऋण शोधनकर्ता पूर्व-निर्धारित 45 दिन की बजाय, दावा करने की अंतिम तारीख से 15 दिन के भीतर सभी शेयर धारकों की सूची तैयार करेगा। ऋण शोधनकर्ता ब्रिक्री से प्राप्त राशि 30 दिन के भीतर सभी शेयरधारकों को वितरित करेगा। पहले इसकी समय सीमा छह महीने रखी गई थी।
भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड ने स्वैच्छिक शोधन प्रक्रिया संशोधन विनियम-2022 अधिसूचित कर दिया