भाजपा ने आज अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की

भाजपा ने आज अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जारी नई सूची में बी एल संतोष संगठन के प्रभारी और 13 सचिवों सहित 13 उपाध्‍यक्ष और 9 महासचिव शामिल हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष और राज्‍यसभा सांसद लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाया गया है जबकि उत्‍तरप्रदेश से दूसरे सांसद राधामोहन अग्रवाल को राष्‍ट्रीय महासचिव का पद सौंपा गया।

इस सूची में एक महत्‍वपूर्ण नाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व उप-कुलपति तारिक मंसूर का है जो कि अभी उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधान परिषद के सदस्‍य हैं। इन्‍हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। केरल से अब्‍दुल्‍ला कुट्टी इस सूची के दूसरे मुस्लिम चेहरे हैं। कांग्रेस के प्रमुख नेता ए. के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्‍ट्रीय सचिव के रूप में शामिल किया गया है।

Related posts

Leave a Comment