भाजपा के वरिष्ठ नेता भजन लाल शर्मा ने आज जयपुर में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री का पदभार संभाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता भजन लाल शर्मा ने आज जयपुर में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री का पदभार संभाला

भारतीय जनता पार्टी के वर‍िष्‍ठ नेता भजन लाल शर्मा ने आज जयपुर में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के अल्‍बर्ट हॉल के समक्ष आयोजित समारोह में मुख्‍यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा नेता दीया कुमारी और प्रेमचन्‍द बैरवा ने उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस समारोह में शामिल हुए। कई केन्‍द्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्री तथा उप-मुख्‍यमंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

साधारण परिवार में जन्मे भजनलाल राज्य के नए मुखिया बन गए हैं। राज्य के हजारों आम ओर खास नागरिको के साथ साधु संत इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। कार्यक्रम के लिए तीन बड़े मंच बनाये गए थे। मुख्य मंच पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बायीं ओर बनाये गए मंच पर सभी विशेष अतिथि का स्थान था तो दांयीं ओर बने मंच पर साधु और संत बैठे थे। शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में नई सत्ता शुरू हो गयी है और आज शाम तक ही सरकार की ओर से कई बड़े फैसले किये जा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment