ब्रिटेन ने खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए देश की क्षमता बढ़ाने के लिए नई निधि की घोषणा की

ब्रिटेन ने खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए देश की क्षमता बढ़ाने के लिए नई निधि की घोषणा की

ब्रिटेन के सुरक्षामंत्री टॉम तुगेंदहाट ने खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के उद्देश्‍य से ब्रिटेन की क्षमता बढ़ाने के लिए एक नई निधि की घोषणा की है। टॉम तुगेंदहाट ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री डाक्‍टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। यह घोषणा ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों की हालिया गतिविधियों पर भारत में बढ़ती चिंताओं के बीच की गई है।

टॉम तुगेंदहाट सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और जी20 भ्रष्टाचार रोधी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि नई व्‍यवस्‍था खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से उत्पन्न खतरे के बारे में सरकार की समझ को बढ़ाएगी।

टॉम तुगेंदहाट ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच गहरी तथा स्थायी मित्रता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हमारे पास भारत-ब्रिटेन के संबंधों को विकसित करने के लिए मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में कई अवसर हैं।

Related posts

Leave a Comment