ब्रिटेन ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा नियमों में टीकाकृत लोगों के लिए बड़ी रियायत की घोषणा की

ब्रिटेन सरकार ने उन लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों में एक बड़ी छूट की घोषणा की है जिनका टीकाकरण पूरा हो चुका है। इस कदम से भारत और ब्रिटेन के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। कोविड-19 जोखिम के स्तर के आधार पर 4 अक्टूबर से लाल, पीले और हरे रंग वाली प्रणाली को समाप्त कर इसके स्‍थान पर केवल लाल रंग ही रहने दिया जाएगा। भारत में इस समय जारी पीली सूची को खत्म करने का मतलब अनिवार्य संगरोध और पीसीआर परीक्षणों से संबंधित यात्रियों के लिए लागत का बोझ कम करना है।

Related posts

Leave a Comment