ब्रिटेन में, किंग चार्ल्स का आज लंदन में राज्याभिषेक किया गया। वेस्टमिंस्टर एब्बे में आयोजित समारोह में दो हजार से अधिक अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में चार्ल्स तृतीय ने शपथ ग्रहण की।
कैंटरबरी के आर्कबिशप ने किंग चार्ल्स के सिर पर सेंट एडवर्ड का ताज रखा। इसके बाद, उनकी पत्नी कैमिला को रानी के रूप में ताज पहनाया गया।
किंग चार्ल्स की ताजपोशी के समय लंदन, एडिनबर्ग और हिल्सबोरो सहित समूचे ब्रिटेन में 13 स्थानों पर तोपों की सलामी दी गई और वेस्टमिंस्टर एब्बे की घंटी दो मिनट तक बजती रही।