नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन बेरी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में विकासीय परिदृश्‍य की समीक्षा की

नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन बेरी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में विकासीय परिदृश्‍य की समीक्षा की

जम्‍मू-कश्‍मीर के अपने दौरे पर नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन बेरी ने कल जम्‍मू-कश्‍मीर में विकासीय परिदृश्‍य की समीक्षा की। उन्‍होंने विकसित जम्‍मू-कश्‍मीर @2047 की दृष्टि को समझने के लिए इस प्रदेश की मदद करने के लिए मुख्‍य सचिव डॉक्‍टर अरूण कुमार मेहता और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रमुख क्षेत्रों पर ध्‍यान केन्द्रित करने के लिए समीक्षा बैठक की। विचार-विमर्श सत्र के दौरान सुमन बेरी ने पिछले कुछ वर्षों में इस केन्‍द्र शासित प्रदेश में कार्यान्वित‍ किये गए श्रेष्‍ठ अभ्‍यासों की प्रशंसा की। इन कार्यों की वजह से प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है।

उन्‍होंने कहा कि सिर्फ दो वर्षों में उल्‍लेखनीय डिजिटल कायापलट हुआ है जिसकी वजह से सभी सेवाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं। सुमन बेरी ने उल्‍लेखनीय कार्यों के महत्‍व पर बल देते हुए मुख्‍य विकासीय मानकों पर आधारित पंचायतों और प्रखंडों की रैंकिंग और जिला सुशासन सूचकांक को समेकित रूप देने जैसी पहलों की प्रशंसा की। सुमन बेरी ने कहा कि नीति आयोग विकासित भारत@2047 की दृष्टि को समझने के लिए राज्‍यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में जानकारी और अच्‍छे अभ्‍यासों को साझा करने का एक मंच है।

Related posts

Leave a Comment