ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के डेल्टा प्रकार के फैलाव को देखते हुए इंग्लैंड में कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंध 19 जुलाई तक बढ़ा दिए हैं। पहले लॉकडान 21 जून को समाप्त होना तय हुआ था। एक संवाददाता सम्मेलन में बोरिस जॉनसन ने कहा कि इस निर्णय से हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। उऩ्होंने कहा कि सरकार टीकाकरण अभियान भी तेज कर रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि चार सप्ताह के बाद प्रतिबंध हटा लिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई तक दो तिहाई व्यस्क जनसंख्या को दोनों टीके लगा दिये जाएंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...