ओडिसा सरकार ने केन्द्र से राज्य के लिए निजी वैक्सीन आवंटन के अनुपात में संशोधन का अनुरोध किया

ओडिसा सरकार ने केन्द्र से राज्य के लिए निजी वैक्सीन आवंटन के अनुपात में संशोधन का अनुरोध किया

ओडिसा सरकार ने केन्द्र से राज्य के लिए निजी वैक्सीन आवंटन के अनुपात में संशोधन का अनुरोध किया है। केन्द्र को भेजे एक पत्र में राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य निजी अस्पतालों की संख्या बहुत कम है इसलिए केन्द्र को ओडिसा के लिए वैक्सीन आवंटन के अनुपात को संशोधित करना चाहिए।

इस समय ओडिसा में स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी अस्पतालों की हिस्सेदारी केवल पांच प्रतिशत है। इसलिए राज्य सरकार ने अपने पत्र में दलील दी है कि राज्य के निजी अस्पतालों के लिए आवंटित 25 प्रतिशत वैक्सीन उनकी संख्या के अनुपात में कहीं अधिक है। राज्य सरकार ने केन्द्र से अनुरोध किया है कि इस आवंटन को 95 और पांच प्रतिशत के अऩुपात में रखा जाए। यानी निजी अस्पतालों का आवंटन केवल पांच प्रतिशत होना चाहिए। इस बीच, राज्य में कोविड रोगियों की संख्या साठ हजार से कम हो गई है, जबकि एक महीने पहले यह संख्‍या एक लाख थी। ओडिसा सरकार जल्द ही लॉकडाउन पर अपने अगले निर्णय की घोषणा कर सकती है, क्‍योंकि राज्य व्यापी लॉकडाउन खत्म होने में 48 घंटे से भी कम समय रह गया है।

Related posts

Leave a Comment