बैडमिंटन में पुरूषों के सिंगल्‍स में HS प्रणाय और पुरूषों के डबल्‍स में चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी की जोडी इंडिया ओपन के क्‍वाटर्रफाइनल में पहुंची

बैडमिंटन में पुरूषों के सिंगल्‍स में एच एस प्रणाय और पुरूषों के डबल्‍स में चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी की जोडी योनेक्‍स-सनराईज इंडिया ओपन के क्‍वाटर्रफाइनल में पहुंच गयी हैं। ये मुकाबले दिल्‍ली के के डी जाधव इंनडोर स्‍टेडियम में खेलें जा रहे हैं। भारत के स्‍टार खिलाडी एच एस प्रणाय ने कडे मुकाबले में भारत के ही प्रियांशु रजावत को 20-22, 21-14, 21-14 से हराकर क्‍वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी की जोडी ने लू चिंग याओ और यांग पो हॉन की जोडी को 21-14, 21-15 से हराकर पुरूषों के क्‍वार्टरफाइनल में जगह बना ली। पुरूषों के सिंगल्‍स और डबल्‍स क्‍वार्टरफाइनल मुकाबले आज दोपहर खेले जाएंगे

Related posts

Leave a Comment