प्रधानमंत्री मोदी आज बेंगलूरू में आधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टैक्‍नोलोजी सेन्‍टर परिसर का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज बेंगलूरू में आधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टैक्‍नोलोजी सेन्‍टर परिसर का उद्घाटन करेंगे। 43 एकड क्षेत्र में एक हजार छह सौ करोड़ रूपये की लागत से बना बोइंग इंडिया परिसर अमरीका के बाहर सबसे बडा केन्‍द्र माना जा रहा है। इस केन्‍द्र से विमानन क्षेत्र और रक्षा उद्योग के अगली पीढ़ी के उत्‍पादों और सेवाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री बोइंग सुकन्‍या कार्यक्रम का भी शुभारम्‍भ करेंगे। यह देश के बढते विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए लड़कियों को समर्थन देगा। यह कार्यक्रम विज्ञान, प्रौदयोगिकी, अभियान्त्रिकी और गणित- स्‍टेम में महत्‍वपूर्ण कौशल सीखने के लिए देशभर से लड़कियों और महिलाओं को अवसर प्रदान करेगा। विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए देश में ऐसी 150 स्‍टेम प्रयोगशालाएं खोली जायेंगी। इसके अन्‍तर्गत पायलट के रूप में प्रशिक्षण लेने की इच्‍छुक महिलाओं को छात्रवृत्ति भी दी जायेगी।

Related posts

Leave a Comment