बीजेपी ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर एक और स्टिंग वीडियो जारी किया

बीजेपी ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर एक और स्टिंग वीडियो जारी किया

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर एक और स्टिंग वीडियो जारी किया है। इसमें दावा किया गया है कि गोवा और पंजाब में चुनाव के लिए शराब कारोबारियों ने आम आदमी पार्टी को कुल 100 करोड़ रुपये दिए। नई दिल्ली में पार्टी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार केवल भ्रष्टाचार के लिए शराब नीति लाई है।

दो लोगों को कैसे मिला 10 हजार करोड़ रुपये का धंधा।

10 करोड़ लगाकर कैसे कमाए गए 150 करोड़ रुपये।

देखिए, केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले पर एक और सनसनीखेज खुलासा। pic.twitter.com/5SmFgoI1lm

— BJP (@BJP4India) September 15, 2022

एक बार वो सार्वजनिक माफी मांग लें। संवैधानिक पद पर कहा था ना कि स्टिंग लाओ कार्यवाही करेंगे। जो कार्यवाही करनी होगी जांच एजेंसियां करेंगी, पर वो तो माफी मांग लें। जवाब टेक्निकल नहीं है, सवाल पॉलिटिकल है। पॉलिटिकल जवाब दीजिए। जांच एजेंसियां ऑब्‍जेक्टिव आधार के ऊपर कार्यवाही कर रही हैं। वो आकर इतना ही साहस करें, जिन लोगों का नाम लिया जा रहा है, उन्‍हीं को सारा कासारा बिजनेस मिला है। ये है नई राजनीति का नया चरित्र।

Related posts

Leave a Comment