सूडान में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन अपने राजनयिकों और नागरिकों को राजधानी खरतूम से सैन्य परिवहन विमानों के जरिये निकालेंगे। सूडान के सेना प्रमुख फतह-अल-बुरहान ने कहा कि कुछ घंटों में विदेशी नागरिकों को निकालने का काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं हो पाया था। देशभर में सप्ताह भर के संघर्ष में सैंकडों लोग मारे जा चुके हैं। सऊदी अरब ने भी घोषणा की है कि अपने मित्र देश सूडान से अपने नागरिकों को बाहर निकालेगा। सूडान की सेना ने बताया है कि सऊदी अरब के राजनियक पहले ही देश छोड चुके हैं। खरतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा पर हिंसा के कारण बंद कर दिया गया है और अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिक नहीं निकाले जा सके हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...