बिहार राज्य विधानसभा का शीतकालीन अधिवेशन आज से शुरू होगा। पांच दिन का यह अधिवेशन तीन दिसम्बर को समाप्त होगा। आज विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरा पूरक बजट पेश किया जायेगा। अधिवेशन के हंगामेदार होने की आशंका है क्योंकि विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दे उठाने का फैसला किया है।
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सरकार विपक्षी दलों के हर मुद्दे के जवाब के लिए तैयार है। इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सभी दलों से अपील की है कि वे विधानसभा की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि जनहित के अधिकतम मुद्दे उठाये जा सके।