मेष राशि: अपने लक्ष्य को भूल रहे हैं। संभल जाएं और अपने उद्धेश्य की पूर्ति में लग जाएं। आलस की अधिकता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। बने काम बिगड़ सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। संतान सुखी रहेगी और कोई उपलब्धि प्राप्त करेगी। पुत्र की कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है।
वृषभ राशि: किसी भी कार्य को करने में जल्दबाज़ी न करें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आने की सम्भावना है। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। परिवार के छोटों का सहयोग आपका मिलेगा। पिताजी या वरिष्ठों का भी सहयोग प्राप्त होगा। संतान की दिक्कत को प्राथमिकता से हल करें।
मिथुन राशि: ज़मीन जायदाद से जुड़े मसलो में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। किसी की आर्थिक मदद करना पड़ेगी। साझेदारी से बचें। धोखा होने के योग हैं। नौकरी में उन्नति होगी। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में रहकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। संतान के किसी काम से तनाव हो सकता है। पुत्र से किसी भी प्रकार का मतभेद हो तो आप चुप रहें।
कर्क राशि: लम्बे समय से आप जिस नौकरी की तलाश में थे वह आज मिल सकती है। पढ़ाई में मन न लगने से आप पीछे रहेंगे। संतान सुख मिलेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। अपने काम और नाम को आज और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान को कोई समस्या आ सकती है, उसके समाधान के लिए प्रयास जरूर करें। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि: कभी-कभी ज़्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। आज आपका हौसला मजबूत होगा। खुद के प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। धर्म-कर्म में लगे रहेंगे।
कन्या राशि: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आ रहा है। मन खूब प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है।
तुला राशि: कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। परिजनों के बीच बढ़िया तालमेल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। आज के दिन यात्रा करने से बचें।
वृश्चिक राशि: कोई बड़ा आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिसकी वजह से कामों में सफलता मिलेगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। इससे मन हर्षित होगा।
धनु राशि: पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। इसका असर आपके परिजनों पर भी पड़ सकता है।
मकर राशि: अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें । अपने आप को संभालें। संगति बदलें। धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे। परिवार से प्रसन्नता प्राप्त होगी और संतान से भी विशेष खुशी होगी। लेकिन कोई परिचित विवाद कर सकता है।
कुम्भ राशि: कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान संबंधी कोई चिंता हो सकती है।
मीन राशि: जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे। दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपका मूड अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा बना रहेगा।