बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू

बिहार में मुखिया, सरपंच, जिला परिषद, पंचायत समिति और वार्ड सदस्यों के लिए पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज से नाम दाखिल किये जा रहे हैं। इस चरण में पटना, गया, नवादा और गोपालगंज सहित 35 जिलों के 50 ब्लॉकों में चुनाव कराये जायेंगे।

उम्मीदवार 22 सितम्बर तक नामाकंन भर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितम्बर को की जायेगी। 27 सितम्बर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। आठ अक्तूबर को मतदान होगा। मतगणना 10 और 12 अक्तूबर को की जायेगी।

पंचायती राज संस्थानों के त्रिस्तरीय चुनाव 24 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक 11 चरणों में कराये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment