बिहार में मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों के एकल पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव इसी साल 24 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक 11 चरणों में होंगे। जिला परिषद के एक हजार 161, पंचायत समिति के 11 हजार 497, मुखिया के आठ हजार 387 और ग्राम पंचायत सदस्यों के एक लाख 14 हजार 733 पदो पर चुनाव होंगे। ग्राम पंचायत समितियों और जिला परिषदों का गठन इस वर्ष 15 जून तक किया जाना था लेकिन कोविड महामारी के कारण चुनाव नहीं कराये जा सके।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...