अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से 10 हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला है। एक वक्तव्य में व्हाइट हाऊस के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 28 अमेरिकी सैन्य उड़ानों से काबुल से 10,400 लोगों को लाया गया। इस महीने की 14 तारीख से अब तक अमरीका लगभग 37 हजार लोगों को अफगानिस्तान से बाहर लाया है। जुलाई के अंत तक करीब 42 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गठबंधन के 61 विमानों से करीब 5,900 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला गया। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया कि अमरीकी सैनिकों की देखरेख में काबुल हवाई अड्डे से लोगों को लाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
Related posts
सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की। दोनों...
उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य और...