बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 81 हो गई है। सबसे अधिक 74 मौतें सारण जिले में हुई हैं। 25 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि 30 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 12 की हालत गंभीर है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हादसे पर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मीडिया में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।