बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी में हुई जहरीली शराब दुर्घटना में दस और लोगों की जान जाने से मृतकों की संख्या बढकर 32 हो गई है। 14 लोगों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इन लोगों का मोतीहारी और मुजफ्फरपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मोतीहारी के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि विभिन्न पुलिस स्टेशनों के पांच एस एच ओ और नौ चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में 108 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच के दौरान छह हजार लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...