बिहार में आज से दो महीने तक चलने वाली जी-20 देशों की कला प्रदर्शनी का शुभारंभ बिहार संग्रहालय पटना में होगा। इसमें भारत के अलावा 28 सदस्य देशों के कलाकार भाग ले रहे हैं। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कला प्रदर्शनी का आयोजन भारत को जी-20 समूहों के राष्ट्रों की अध्यक्षता मिलने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसका उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। महानिदेशक ने बताया कि कार्यक्रम का समापन सात अक्टूबर को होगा। इसमें रुस, थाइलैंड, नेपाल, इस्राइल और इटली के कलाकारों की चित्रों और अन्य कलाओं की प्रदर्शनी प्रदर्शित की जायेगी। अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कल ही बिहार संग्रहालय का स्थापना दिवस है इस अवसर पर पांच महीने तक कला संस्कृति समागम को लेकर बिनाले 2023 की शुरुआत होगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...