प्रधानमंत्री मोदी ने गुरूवयूर में केरल के भगवान कृष्‍ण के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह गुरूवयूर में केरल के भगवान कृष्‍ण के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मलयालम सिनेमा के कई अभिनेता भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता और पूर्व सांसद सुरेश गोपी की पुत्री के विवाह समारोह में भागीदारी भी की। इस अवसर पर मलयालम सिनेमा के कई अभिनेता भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने उनके साथ बातचीत की। उन्‍होंने आज सुबह इस मंदिर में विवाह के लिए आये अन्‍य दुल्‍हा-दुल्‍हनों से भी मुलाकात की।

बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिप्रयार के श्रीरामास्‍वामी मंदिर का दर्शन किए और पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मीनूट्टु वजीपाडु अर्थात पास की नदी में मछलियों को चारा खिलाया। यह मंदिर की एक महत्‍वपूर्ण पूजा है।

Related posts

Leave a Comment