बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में वृद्धि, कानपुर में 100 तो दिल्ली में 80 रुपए किलो हुआ टमाटर का भाव

बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है।

उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई। सब्जी विक्रेता ने बताया, “टमाटर 100 रुपए किलो चल रहा है। बारिश के कारण सभी फसल खराब हो गई है इसलिए महंगा हो गया है।”

दिल्ली: बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई। एक विक्रेता ने बताया, “टमाटर का दाम अभी 80 रुपए किलो चल रहा है। बारिश ने सभी फसल खराब कर दी इसलिए माल कम है और माल की कमी होने के कारण टमाटर पिछले 4 दिनों में महंगा हो गया है।”

तेलंगाना: हैदराबाद में लगातार बारिश के कारण सब्जियों के दाम बढ़े। सब्जी विक्रता ने बताया, ” सब्जी का दाम अभी काफी बढ़ गया है। टमाटर 100 रुपए किलो। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।”

कर्नाटक: बेंगलुरु में बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई। एक विक्रता ने बताया, “सब्जी काफी महंगी हो गई है, टमाटर 70-80 रुपए किलो है इसलिए ग्राहक कम आ रहे हैं। बारिश की वजह से सब्जी महंगी हुई है।”

Related posts

Leave a Comment