बांग्लादेश के पंचागढ़ जिले में कल प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दो लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

बांग्लादेश के पंचागढ़ जिले में कल प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दो लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

उत्तरी बांग्लादेश के पंचागढ़ जिले में कल प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारी अहमदिया संप्रदाय के सम्मेलन को रोकने की मांग कर रहे थे। यह विवाद उस समय शुरु हुआ जब जुमे की नमाज़ के बाद लोग सम्मेलन स्थल की ओर जाने लगे। उन्हें रोकने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने अहमदिया समुदाय के लोगों पर हमले किए जिसके बाद प्रशासन ने सम्मेलन पर 06 मार्च तक के लिए रोक लगा दी।

अहमदिया मुस्लिम जमात बांग्लादेश के अधिकारी ने बताया कि कट्टरपंथियों ने पंचागढ़ में लगभग 100 घरों को आग लगा दी और तोड़-फोड़ की। इससे पहले, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश संगठन ने स्थानीय प्रशासन से अहमदिया वार्षिक सम्मेलन की अनुमति न देने का अनुरोध किया था।

Related posts

Leave a Comment