दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड 6 मार्च तक बढ़ाई। शराब घोटाला मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत में पेश किया था। मनीष सिसोदिया की पांच दिन की हिरासत अवधि आज समाप्त हो रही है। मनीष सिसोदिया ने कल अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की थी जिस पर आज सुनवाई की संभावना है। इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया को निचली अदालत में जाने को कहा था।
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब आबकारी नीति घोटाले के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को राऊज एवेन्यू अदालत में सीबीआई ने कहा था कि मनीष सिसोदिया संतोषजनक उत्तर देने में नाकाम रहे हैं, जिसके बाद अदालत ने मनीष सिसोदिया को सीबीआई की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था।