बजाज ऑटो ने जून में निर्यात सहित कुल वाहन थोक बिक्री में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी के एक बयान के अनुसार, पुणे स्थित वाहन विनिर्माता ने जून 2023 में 3,40,981 दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन बेचे थे, जबकि इस साल जून में 3,58,477 वाहन की बिक्री की। कुल घरेलू बिक्री (वाणिज्यिक वाहनों सहित) जून में आठ प्रतिशत बढ़कर 2,16,451 इकाई हो गई, जबकि 2023 में इसी महीने में 1,99,983 इकाई थी। समीक्षाधीन माह में कुल निर्यात एक प्रतिशत बढ़कर 1,42,026 इकाई हो गया, जो पिछले महीने 1,40,998 इकाई थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...