दिल्ली सरकार ने नौ दिसम्बर तक दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल के चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध श्रेणीबद्ध कार्ययोजना के स्टेज -3 के अंतर्गत केन्द्र की वायु गुणवत्ता समिति की रिपोर्ट के आधार पर लगाया गया है। आपात सेवा, सरकारी और चुनाव कार्यों के लिए लगाये गये वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट मिलेगी। आदेश में कहा गया है कि अगर ऐसे कोई वाहन चलते हुए पाये गए तो बीस हजार रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कार्ययोजना को लागू करने संबंधी उपसमिति की कल बैठक हुई जिसमें इस क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की समीक्षा हुई।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...