बंगाल की खाड़ी पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र और सघन होकर चक्रवात सित्रांग में बदल गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके और तेज होकर कल सुबह तक बंग्लादेश तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात मुख्य रूप से सुंदरवन को प्रभावित करेगा। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिलों और बंगलादेश में इसके असर से तेज वर्षा होने की संभावना है। अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज से तेज वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रखी गईं हैं। सेना और नौसेना की राहत और बचाव टीमें भी तैयार हैं। शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन की समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गयी और एहतियाती उपायों के निर्देश दिए गए।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...