फ्रांस, स्पेन, दक्षिण कोरिया और इज़राइल ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच अनिवार्य कर दिया

फ्रांस, स्पेन, दक्षिण कोरिया और इज़राइल ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच अनिवार्य कर दिया है। चीन कोविड संक्रमण बढ़ने के बावजूद यात्रा प्रतिबंधों में ढ़ील दे रहा है। चीन 8 जनवरी से अपनी सीमाओं को पूरी तरह खोल देगा।

इस कदम के बाद अमरीका, इटली, जापान, भारत, मलेशिया और ताइवान ने चीन से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चीन से कोविड महामारी की स्थिति स्‍पष्‍ट करने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment