अर्जेंटीना और नीदरलैंड फुटबॉल विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। और अब क्वार्टरफईनल में दोनों टीम आमने सामने होंगी। कल एक बार फिर मेसी का जादू चला। मैसी का यह 1000वां मैच था। अपने पांचवें विश्व कप में पहली बार किसी नॉकआउट मैच में मैसी ने गोल किया है। अर्जेंटीना विश्व कप इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। हालाँकि अब तक चार बार क्वार्टर फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद टीम टीम रुकी नहीं और हर बार फाइनल तक पहुंची है। इससे पहले नीदरलैंड ने पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को 3-1 से पराजित किया। नीदरलैंड के मैच में पहला गोल मेम्फिस डिपाय ने किया। उसके बाद हाफटाइम से ठीक पहले डेली ब्लिंड ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के अन्तिम क्षणों में डेन्जेल डम्फ्रिज ने गोलकर नीदरलैंड को 3-1 से आगे कर दिया। इसके साथ ही अमरीका का 2002 के बाद अंतिम-8 में पहुंचने का सपना टूट गया।
प्री क्वार्टर फाइनल में आज रात साढ़े आठ बजे फ्रांस और पोलैंड, जबकि देर रात साढ़े 12 बजे इंग्लैंड और सेनेगल आमने-सामने होंगे।
