दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के चुनाव के लिए मतदान जारी

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के चुनाव के लिए मतदान जारी

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोट शाम साढ़े पांच बजे तक डाले जा सकेंगे। मतगणना बुधवार को होगी। 250 वार्ड में से 104 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 709 महिलाएं और 640 पुरुष समेत कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 13 हजार 600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3 हजार से अधिक मतदान केंद्र संवेदनशील है। कुल मतदान केंद्रों में से 68 आदर्श मतदान केंद्र और इतने ही पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनका संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हाथ में है। नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान किसी तरह की कोई गडबड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के भी व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था में लगभग 40 हजार दिल्‍ली पुलिसकर्मी, 20,000 होमगार्ड और 108 अर्धसैनिक और राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे उम्मीदवारों के आचरण और कार्यों की जानकारी लेकर अपने विवेक से मतदान करें।

हमारी जो वोटिंग है एक इन्फॉर्म्ड और एक अन इनफ्लेस्ड वोटिंग होनी चाहिए, बिना किसी प्रलोभन के वोटिंग होना, ये हर वोटर का फर्ज है कि वो ये बिल्कुल क्लीयर करे सभी लोगों को कि मेरा वोट बिकाऊ नहीं है। ये किसी भी कीमत पर मेरे वोट को आप खरीद नहीं सकते हैं। ये वोट मैं सिर्फ अपने कॉन्सेस माउन्ड के साथ और पूरी चीज को समझ कर और एक इन्फॉर्म्ड सिटीजन की तरह से ही मैं उस वोट का इस्तेमाल करूंगा।

Related posts

Leave a Comment