फीफा फुटबॉल विश्‍व कप में मोरक्‍को और फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंचे

फीफा फुटबॉल विश्‍व कप में मोरक्‍को और फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंचे

कतर में फीफा फुटबॉल विश्‍व कप में मोरक्‍को और वर्तमान चैंपियन फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। देर रात चौथे क्‍वार्टर फाइनल में फ्रांस ने इंग्‍लैंड को 2-1 से हराया। इससे पहले कल तीसरे क्‍वार्टर फाइनल में मोरक्‍को ने बड़े उलटफेर में पुर्तगाल को 1-0 से पराजित किया। बुधवार देर रात को पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और क्रोएशिया आमने-सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल में गुरूवार देर रात फ्रांस का मुकाबला मोरक्‍को से होगा।

Related posts

Leave a Comment