पी.टी. उषा आधिकारिक रूप से भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं

पी. टी. उषा आधिकारिक रूप से भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं। 58 वर्षीय पी. टी. उषा ने एशियाई खेलों में कई पदक जीते और 1984 ओलंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही थीं। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि वह ओलिम्पिक मूल्‍यों को कायम रखने और भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का पूरा प्रयास करेंगी। अजय पटेल को भारतीय ओलंपिक संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और राजलक्ष्मी सिंह देव और गगन नारंग को उपाध्यक्ष चुना गया है।

Related posts

Leave a Comment