प्रवर्तन निदेशालय ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में पूछताछ के लिए समन जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय – ईडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जमीन के बदले रेलवे में नौकरी संबंधी धन शोधन मामले की जांच में पूछताछ के लिए समन भेजा है। लालू यादव को धन शोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत उनका बयान दर्ज करने के लिए इस महीने की 27 तारीख को जांच एजेंसी के दिल्ली दफ्तर में आने को कहा गया है, जबकि लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कल जांच एजेंसी के दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में निदेशालय ने इस वर्ष अप्रैल महीने में तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी। लेकिन ईडी ने पहली बार लालू प्रसाद यादव को समन भेजा है।

Related posts

Leave a Comment