कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 9वें दौर की शुरुआत की

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 9वें दौर की शुरुआत की

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 9वें दौर की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस बार कुल 26 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में बिजली की कुल खपत 2030 तक दोगुनी होने वाली है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत कार्बन उत्सर्जन कम करने में बहुत अच्छा काम कर रहा है।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश विकास की ओर अग्रसर है और विश्व की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और दो से तीन साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

Related posts

Leave a Comment