प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को फिर से समन भेजा

प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन के बदले नौकरी मामले से संबंधित धन के अवैध लेन-देन में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नया सम्मन जारी करते हुए पांच जनवरी को निदेशालय के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर को भी उपस्थित होने के लिए कहा गया था लेकिन वे निदेशालय के सामने उपस्थित नहीं हुए।

यह मामला वर्ष 2004 से 2009 का है, जब पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कथित रूप से कई लोगों को रेलवे के विभिन्न मण्डलों में ग्रुप डी वर्ग में नौकरी दी थी और इसके बदले इन लोगों ने लालू यादव के परिवार के सदस्यों और उनसे जुडी निजी कम्पनी को जमीन स्थानांतरित की थी। लालू यादव को नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय में 27 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Related posts

Leave a Comment