प्रधानमंत्री मोदी SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल उज्बेकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल उज्बेकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन की 22वीं बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए कल उजबेकिस्‍तान में समरकंद जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी उजबेकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति शावकत मिरजीयोयेव के निमंत्रण पर जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एससीओ शिखर बैठक में एससीओ के सदस्‍य देश, प्रेक्षक देश, एससीओ के महासचिव, क्षेत्रीय आतंकरोधी ढांचे के कार्यकारी निदेशक, तुर्कमेनिस्‍तान के राष्‍ट्रपति और अन्‍य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। बैठक के दौरान नेताओं के पिछले दो दशकों से इस संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और भविष्‍य में बहुपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्‍मीद है। प्रधामनंत्री शिखर बैठक से अलग कुछ द्व‍िपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment