प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी, 2023 को सायं लगभग 5:45 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी की वार्षिक पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस साल एनसीसी अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष रूप से ढाला हुआ स्मारक सिक्का जारी करेंगे। यह रैली दिन और रात के एक हाईब्रिड कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी और इसमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होगा। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की सच्ची भारतीय भावना के अनुरूप 19 देशों के 196 अधिकारियों और कैडेटों को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...