प्रधानमंत्री मोदी ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, श्री स्वामीनारायण के नाम स्मरण से ही एक नव चेतना का संचार होता है। आज संतों के सानिध्य में में श्री स्वामीनारायण का नाम स्मरण एक अलग ही सौभाग्य का अवसर है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में इस संस्थान का भविष्य और भी यशस्वी होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे गुरुकुल सदियों से समता, समानता और सेवाभाव की वाटिका की तरह रहे हैं। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय भारत की इस गुरुकुल परंपरा के वैश्विक वैभव के पर्याय हुआ करते थे। खोज और शोध, ये भारत की जीवन पद्धति का हिस्सा थे।

Related posts

Leave a Comment