प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में पूर्वी आर्थिक मंच के सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सम्‍बोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में पूर्वी आर्थिक मंच के सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सम्‍बोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में भारत-रूस की साझेदारी विश्‍व के ऊर्जा बाजारों में स्थिरता लाने में मदद कर सकती है। पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस गगनयान कार्यक्रम के माध्‍यम से अंतरिक्ष अन्‍वेषण में भागीदार हैं। दोनों देश अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार और वाणिज्‍य के लिए उत्‍तरी समुद्री मार्ग को खोलने में भी भागीदार होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस कई परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्‍लेख किया कि देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड, मझगांव डॉक लिमिटेड दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक पोतों के निर्माण के लिए रूस के ज़्वेज़्दा के साथ साझेदारी करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रपति पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत इस सपने को साकार करने में रूस का एक विश्वसनीय भागीदार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में, जब वे मंच की बैठक में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक गए थे, उसी समय उन्होंने सुदूर पूर्व नीति को लागू करने के लिए भारत के संकल्‍प की घोषणा की थी।

उन्‍होंने व्लादिवोस्तोक को सही मायने में यूरेशिया और प्रशांत का संगम बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सभ्‍यता में संगम का एक विशेष महत्‍व है, जिसका अर्थ है नदियों, लोगों और विचारों का संगम।

Related posts

Leave a Comment