प्रधानमंत्री मोदी ने मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में 12,600 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में 12,600 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में 12,600 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक का भूमि पूजन किया तथा उनकी याद में एक डाक टिकट भी जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने देश की महान विभूतियों और जनजातीय समुदायों को सम्मान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सबसे पहले जनजातीय मंत्रालय बनाया और जनजातीय समुदायों को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी सूची से 11 करोड़ फर्जी नामों को हटाया जो खजाने को हानि पहुंचा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जन धन, आधार और मोबाइल के जरिए दो लाख पचास हजार करोड रूपये से अधिक की चोरी को बचाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्‍य प्रदेश आज ऐसे स्थान पर खड़ा है कि अगर विकास की गति रोक दी जाये तो इससे भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल काफी महत्‍वपूर्ण है और केवल विकसित मध्‍य प्रदेश विकसित भारत का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि ये समय कठिन परिश्रम करने और सही निर्णय लेने का है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये दल भाजपा की आलोचना करते थे और अब उन्होंने भारत की आलोचना शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment