प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड जीत हासिल कर सत्ता में आएगी। अल्मोड़ा में आज ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस दशक को भाजपा ही उत्तराखंड का दशक बना सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के प्रतिबंधों की वजह से वे पहले राज्य के मतदाताओं से नहीं मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में डबल इंजन वाली सरकार ने बिना किसी भेदभाव के राज्य के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के उद्देश्य से काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले 5 वर्षों में कुमाऊं मण्डल का विकास डबल इंजन सरकार की मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने कुमाऊं क्षेत्र में 17 हजार 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें पिथौरागढ़-टनकपुर रेल लाइन भी शामिल है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण भी जल्द किया जाएगा।
Related posts
दुनिया के सबसे चर्चित एयर डिफेंस सिस्टम में शामिल पैट्रियट मिसाइल सिस्टम अपनी उन्नत रक्षा क्षमताओं के कारण लगातार सुर्खियों में बना रहता है।
पैट्रियट को लेकर बढ़ी चर्चा, जानिए क्या है यह रक्षा प्रणाली पैट्रियट (Patriot) दुनिया की सबसे...
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...